पनीर की सब्जी / मसाला पनीर रेसिपी
पनीर की सब्जी तोह सबको मनपसंद होती है| जब कुछ अच्छा खाने का मन हो तो आप पनीर की सब्जी दिए आसान तरीके से और जल्द से जल्द बनाकर सबको खिला सकते हो| पनीर से हम कही तरह की सब्जिया बनाकर खा सकते है | पनीर की सब्जी लंच हो या डिनर हम कभी भी इसका स्वाद ले सकते है | औरआपको इस रेसिपी में कुछ ज्यादा समय भी नहीं लगने वाला सिर्फ १० मिनिट मे हम इसे बनाएंगे। आपको ताजा और नम पनीर का उपयोग करने की आवश्यकता है। यह इसमें करी को अवशोषित करने में मदद करेगा और इस प्रकार बहोत हे स्वादिष्ट बनेगा । दूसरी बात, इस रेसिपी में मैंने काजू पेस्ट या फुल क्रीम / मलाई जैसी अतिरिक्त सामग्री नहीं डाली है। यदि आपके पास कुछ अतिरिक्त है तो आप इसे जोड़ सकते हैं। मैंने देसी स्वाद के लिए घी का तड़का लगाया है। घी का उपयोग करना जरूरी नहीं है. आप तेल या मक्खन का उपयोग कर सकते हैं।
(Masala Paneer Ingredients):पनीर मसाला सब्जी बनाने के लिए सामग्री.
- 250 ग्राम पनीर
- 3 प्याज (कटा हुआ)
- 3 टमाटर (कटा हुआ)
- अदरक (कीसी हुई)
- 1 शिमला मिर्च
- 7 हरी मिर्च
- हरा धनिया (कटा हुआ)
- 2 तेज पत्ता
- 2 इलायच
- 2 लौंग
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच जीरा
- 2 छोटे चम्मच (कश्मीरी लाल मिर्च)
- दालचीनी
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 टी स्पून जीरा
- कस्तूरी मेथी
- बटर
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
- हरा धनिया (कटा हुआ )
- दही
मसाला पनीर बनाने की प्रक्रिया / विधि
- सबसे पहले हम एक पैन को गैस पर रखेंगे और उसमे तेल डालकर गर्म करेंगे
- फिर इसमें कटी हुई प्याज डालकर अच्छी तल लेंगे.
- इसके बाद इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालकर अच्छी सबको मिक्स कर लेंगे.
- जब प्याज हलकी सी सुनहरी हो जाये तब हम इसमें हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, जीरा पाउडर,धनिए पाउडर डालकर अच्छी मिक्स करलेंगे.
- फिर इसमें हम कटे हुए टमाटर डालेंगे और नमक डालकर सभीको अच्छी मिक्स कर लेंगे.
- फिर हम टमाटर को अच्छेसे गला लेंगे जब टमाटर गल जाये तब इसमें हम थोडासा पानी डालकर सभी मसालो को अच्छेसे भून लेंगे.
- मीडियम आंच पण १0 मिनिट ढककर रख देंगे.
- जब तक मसाले तैयार हो रहे है तब तक पनीर तैयार कर लेते है.
- अब हम एक प्लेट में पनीर के १५ पीस लेंगे उसमे हल्दी पाउडर, कस्तूरी मेथी, कश्मीरी लालमिर्च डालकर मिक्स कर लेंगे.
- अब हम एक पैन गैस पर रखेंगे उसमे मक्खन डालेंगे और उसमे थोडासा तेल डालेंगे ताकि मक्खन जले नहीं.
- अब हमें गरम किये हुए तेल में मॅरिनेट किये हुए पनीर को फ्राई कर लेना है.
- अब हम फ्राई किये हुए पनीर को प्लेट मे अलग निकलकर रख देंगे.
- बचे हुए तेल मे कटी हुई शिमला मिर्च डालकर फ्राई कर लेंगे.
- अब हम भूने हुए मसाले देखंगे टमाटर अच्छेसे गल गए हो तो इसमें दही को डालकर अछेसे मिक्स कर लेंगे.
- इसके बाद इसमें पनीर और शिमला मिर्च को डालकर अच्छे ले मिक्स कर लेंगे और इसमें हरा धनिए, अदरक, कस्तूरी मेथी डालकर थोड़ा सा पानी मिक्स करें और 2 मिनट तक पकने देंगे.
- अब आपकी सब्जी पूरी तरह बनकर तैयार है.
- आप इसको पराठा, चावल या पूरी के साथ परोस सकते है
.webp)

No comments:
Post a Comment